मंगलवार, 30 अक्तूबर 2012

उद्योगपतियों ने स्‍वीकारा मप्र अपार संभावनाओं वाला राज्‍य

मध्‍यप्रदेश और उद्योगपतियों की प्रशंसा : स्‍थापना दिवस के 01 दिन शेष
     निश्चित रूप से देश का दिल मध्‍यप्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां प्राकृतिक संसाधनों की बहार है। न तो जंगल की चिंता है और न ही बदलते मौसम से कोई परेशानियां होती हैं। सड़क, बिजली, पानी की बुनियादी सुविधाओं की भी ज्‍यादा हाय-तौबा नहीं है। लगातार इन क्षेत्रों में काम हो रहे हैं। पल-पल राज्‍य की तस्‍वीर बदल रही है। अब तो देश के जाने-माने उद्योगपतियों ने भी स्‍वीकार कर लिया है कि मप्र अपार संभावनाओं वाला राज्‍य है। इन शीर्ष उद्योगपतियों का कहना है कि प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। बार-बार निवेशकों को आकर्षित करने में मप्र कामयाब हुआ है। इसका श्रेय सिर्फ मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौहान को जाता है, जिन्‍होंने निवेशकों से सीधा संवाद करके उन्‍हें मप्र आने से विवश कर दिया। लगातार हो रही इन्‍वेस्‍टर्स मीट के बाद अक्‍टूबर 2012 में देश के शीर्षक उद्योगपति अनिल अंबानी, आदि गोदरेज, शशि रूइया, बाबा कल्‍याणी, अभय फिरोदिया ने एक स्‍वर से स्‍वीकार किया है कि मप्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। 
उद्योगपति फिदा हुए मध्‍यप्रदेश पर : 
  • मध्‍यप्रदेश नंबर वन प्रोग्रेसिव राज्‍य है। प्रदेश में निवेश के लिए उत्‍साह अद्वितीय है। - अनिल अंबानी
  • मध्‍यप्रदेश का एग्रीकल्‍चर आउटपुट जबर्दस्‍त है। पॉवर के मामले में कुछ दिनों में बेहर हो जायेगा। यहां का माहौल और वातावरण संतोषजनक है। प्रदेश में अच्‍छा राजनैतिक नेतृत्‍व और स्थिरता और निवेश के लिए वातावरण है। बीते कुछ सालों में प्रदेश में विकास की कुछ आश्‍चर्यजनक गति पाई है। - आदि गोदरेज
  • मध्‍यप्रदेश ने अद्वितीय आर्थिक प्रगति की है। निवेश के लिए वातावरण बना है। सारे बदलाव कुछ सालों में हुए हैं। - शशि रूइया 
  • मध्‍यप्रदेश में वेस्‍ट गवर्नेन्‍स का अनुभव हुआ है। यहां की सरकार और अफसर सहयोगात्‍मक रवैया रखते हैं। - बाबा कल्‍याणी 
  • कुछ सालों में मप्र में काफी बदलाव आया है। तीन अहम बाते हुई हैं जिसमें गुड गवर्नेंस, इन्‍फ्रांस्‍ट्रक्‍चर और उद्योगों के लिए वातावरण बना है। पहले इसे मंद प्रदेश यानि धीमा प्रदेश कहते थे अब यह मजबूत प्रदेश बनता जा रहा है। इस राज्‍य में 25 साल से शांति से काम कर रहा हूं। यही बड़ी बात है। - अभय फिरोदिया 
धनवर्षा से गद-गद सरकार : 
          राज्‍य की भाजपा सरकार की पहल पर 28 से 30 अक्‍टूबर, 2012 तक इंदौर में हुए समिट ने प्रदेश में धनवर्षा कर दी है। हर तरफ निवेश के नाम पर करार हो रहे हैं। इससे निश्चित रूप से विकास की एक नई राह राज्‍य को मिली है। उद्योगपति नये-नये क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आगे आ रहे हैं और वे चाह रहे हैं कि प्रदेश में विकास के लिए नर्इ किरण बहे। इस बार प्रदेश में निवेश के लिए लोहा, इस्‍पात, होटल, चिकित्‍सा, पर्यटन, औषधि, वस्‍त्र-परिधान, खाद्य प्रसंस्‍करण, शिक्षा, ऊर्जा, उर्वरक, वैकल्पिक ऊर्जा, सीमेंट आदि क्षेत्रों में आगे बढ़कर काम करने की इच्‍छा जाहिर की है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी साफ तौर पर निवेशकों से कह दिया है कि प्रदेश में आज सभी काम पारदर्शी तरीके से हो रहे हैं उद्योगपतियों को विश्‍वास दिलाते हुए चौहान कहते हैं कि किसी भी उद्योगपति को प्रदेश में आकर निवेशक को यह नहीं लगेगा कि उसे ठगा गया है। यहां न तो उद्योगपति से चंदा मांगा जायेगा और न ही फंड। निश्चित रूप से उद्योगपतियों को आकर्षित करने में मप्र सरकार कामयाब हुई है। मुख्‍यमंत्री की प्रशंसा के गीत भी उद्योगपतियों ने जमकर गाये हैं। अंबानी ग्रुप के चैयरमैन अनिल अंबानी ने तो यहां तक कह दिया कि मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में उत्‍साह, कुशलता और दृढ़ता जैसी बड़ी खूबिया हैं। इतनी कम उम्र में यह खूबिया बहुत कम लोगों में मिलती है, जो कि प्रदेश के विकास में नये आयाम स्‍थापित करेंगी। 
                                        ''जय हो मप्र''

2 टिप्‍पणियां:

  1. मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह जी आपको बधाई , प्रदेश का विकाश होगा और तुम्हारी होगी बढ़ाई . प्रदेश उन्नत हो विकाश करे .. संतोष गंगेले मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष छतरपुर

    जवाब देंहटाएं
  2. भाई साहब जी आपको नमस्कार मध्य प्रदेश ब्लोंग में एक लेख भेजना है।आप ई मेल दे। मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह जी आपको बधाई , प्रदेश का विकाश होगा और तुम्हारी होगी बढ़ाई . प्रदेश उन्नत हो विकाश करे .. संतोष गंगेले मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष छतरपुर

    जवाब देंहटाएं

EXCILENT BLOG